Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शादी नहीं करायी तो बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

Latehar: महुआडांड़ थाना क्षेत्र के मेराम ग्राम में सगे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. हत्या इसलिए की गयी कि उम्र होने के बाद भी उसके परिवार वाले उसकी शादी नहीं करा रहे थे. इस बात से क्षुब्ध हो कर 30 वर्षीय जेम्स सारस ने अपने बड़े भाई बसंत सारस के सिर और चेहरे पर कुल्हाड़ियों से कई वार किये. इसमें उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बंसत की पत्नी व पुलिस को दी. उसकी पत्नी कहीं बाहर गयी थी. घटना रविवार की शाम तकरीबन तीन बजे की है. सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में ले लिया. घटना में प्रयोग किये गये कुल्हाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया है. आरोपी जेम्स सारस घटना के बाद से फरार हो गया है. इसे भी पढ़ें- राज्य">https://lagatar.in/politics-of-appeasement-in-the-state-the-government-should-stop-harassing-a-particular-community-raghuvar/">राज्य

में तुष्टीकरण की राजनीति, विशेष समुदाय को परेशान करना बंद करे सरकार : रघुवर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही