Search

 
 
 

बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने सीएम की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

 
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी बहन अंजली सोरेन ने सोमवार को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की. इस दौरान सीएम की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला हेम्ब्रम एवं रेखा सोरेन ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं की. मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को सहृदय स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी. मौके पर सभी बहनों ने विधायक बसंत सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके लंबी उम्र की कामना की. वहीं मुख्यमंत्री आवास में दुमका के शिकारीपाड़ा प्रखंड स्थित सीतासाल निवासी मति सोरेन ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की. इसे भी पढ़ें - चंपाई">https://lagatar.in/champai-is-an-experienced-politician-will-decide-his-own-path-babulal-marandi/">चंपाई

मंझे हुए राजनेता, खुद तय करेंगे अपना रास्ता : बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही