Search

 
 
 

ओरमांझी में मनरेगा योजना से बन रहे कुएं के धंसने से बुजुर्ग की मौत

 

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

Ormanjhi: ओरमांझी में सोमवार को कुआं खोद रहे एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना ओरमांझी के हतवाल गांव की है. बताया जाता है कि मनरेगा के तहत कुआं खुदाई का काम काली नाथ महतो के घर में चल रहा था. कुआं खोदने के लिए जैसे ही बुजुर्ग कुआं में नीचे उतरा तो ऊपर से मिट्टी धंसने लगा. इससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और मिट्टी में दबने से उनकी मौत हो गयी.

बता दें कि मृतक का नाम काली नाथ महतो है. कुएं की गहराई लगभग 15 फीट से अधिक थी. इससे वह बाहर नहीं निकल सका. ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मिट्टी में दबे बुजुर्ग को बाहर निकला. तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इस दौरान पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों को सूचना मिलने पर घर में हंगामा मच गया. रो-रो कर उनका बुरा हाल है. बुजुर्ग की मौत ने मनरेगा के तहत चल रहे कार्य पर भी सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि कार्य के दौरान एहतियात बरती जाती तो बुजुर्ग की जान नहीं जाती.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही