Search

 
 
 

गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर ट्रक की चपेट में आकर बुजुर्ग घायल, धनबाद रेफर, ग्रामीणों ने सड़क जाम की

जामताड़ा स्थित नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर बगतरफा के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल की पहचान शहरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय कासिम मियां के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह अपनी मोपेड से सूप-डालिया बेचने के काम से निकले थे. वे एक नजदीक के गांव जा रहे थे.
 

Jamtara : जामताड़ा स्थित नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर बगतरफा के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल की पहचान शहरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय कासिम मियां के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह अपनी मोपेड से सूप-डालिया बेचने के काम से निकले थे. वे एक नजदीक के गांव जा रहे थे.


इसी दौरान नारायणपुर की ओर से धनबाद जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.


घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को भी पकड़ लिया. थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि घायल को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने और सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही