Search

 
 
 

पलामू में भरठुवा बंदूक से चली गोली, बुजुर्ग की मौत,आत्महत्या की आशंका

पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में भरठुवा बंदूक से गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. उनकी पहचान नावाडीह हूटार निवासी श्यामलाल भुइयां के रूप में हुई है. परिजनों का कहना है कि श्यामलाल भुइयां ने भरठुवा बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
 

Palamu : पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में भरठुवा बंदूक से गोली लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. उनकी पहचान नावाडीह हूटार निवासी श्यामलाल भुइयां के रूप में हुई है. परिजनों का कहना है कि श्यामलाल भुइयां ने भरठुवा बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है.

 

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे रामगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गोली लग गई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल श्याम लाल की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के अनुसार गोली चलने से बंदूक दो भागों में बंट गयी

 

रामगढ़ थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आत्महत्या और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

 

शव को पोस्टमार्टम के लिए  एमएमसीएच भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.  

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही