Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

समस्तीपुर: अंधाधुंध फायरिंग में बुजुर्ग की मौत, दो घायल

Samastipur: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना जितवारपुर वार्ड संख्या 17 में शनिवार को हुई. पंचायत भवन के पास बाइक सवार बदमाशों ने जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग की. इसमें एबीवीपी के छात्र नेता सहित तीन लोगों को गोली लग गई. घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मृतक की पहचान जितवारपुर गांव निवासी देवनारायण राय (70 वर्ष) के रूप में हुई है. जख्मी की पहचान मृतक के पुत्र सुरेंद्र कुमार राय और एबीवीपी के छात्र नेता कोरबद्धा निवासी मुलायम सिंह यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय लोग दोनों घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.
इसे भी पढ़ें - सीता">https://lagatar.in/vidhansabha-speaker-has-not-yet-accepted-sita-sorens-resignation/">सीता

सोरेन का इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं

घटना का कारण जमीन विवाद है

बताया जाता है कि जितवारपुर पंचायत भवन के पास मकान निर्माण का काम चल रहा था. इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. मृतक की बहू ने बताया कि कारण कुछ नहीं था. दीवार जोड़ रहे थे. उसके रास्ते की नापी हो गई थी. काम के दौरान हमारे ससुर, पति व भाई को गोली मार दी. घर के दरवाजे पर ही गोलीबारी की घटना हुई है. शुक्रवार को इसे लेकर पंचायत भी हुई थी. मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि घटना में एक की मौत हो गई है. जबकि दो को रेफर किया गया है. घटना का कारण जमीन विवाद है. इन लोगों के बीच चल रहे जमीन विवाद की जानकारी पूर्व में पुलिस को नहीं दी गई थी. घटना की जांच की जा रही है. गोली मारने वाले की पहचान कर ली गई है. जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें - पटना:">https://lagatar.in/dead-body-of-police-officers-son-found-in-the-flat/">पटना:

फ्लैट में मिली पुलिस अधिकारी के बेटे की लाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही