Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, युवक की बिगड़ी तबीयत

Ranchi :  देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें और झारखंड में दूसरे चरण के लिए वोटिंग चल रही है. झारखंड के तीन लोकसभा सीटों (चतरा, हजारीबाग और कोडरमा) पर सुबह सात बजे से मतदान किया जा रहा है. इसी दौरान रामगढ़ जिले के चितरपुर मतदान केंद्र संख्या 193 में वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. बुजुर्ग की पहचान 65 वर्षीय अख्तर अंसारी के रूप में हुई है. वहीं दूसरी तरफ चतरा जिले के कान्हाचट्टी में बूथ नंबर 393 बेसिक बुनियादी विद्यालय में मतदान के लिए लाइन में खड़े प्रिंस कुमार नाम के युवक की तबीयत बिगड़ गयी. इसके बाद आनन-फानन में उसे एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही