Search

 
 
 

दुमका में ईंट-पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार

 
Dumka :  दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के डंगरकट्टा हाट के समीप शराब पीने के बाद हुए विवाद में एक बुजुर्ग अर्जुन पहाड़िया की ईंट और पत्‍थर से कूच कर हत्‍या कर दी गई. घटना 10 जुलाई रविवार की है. अर्जुन पहाड़ि‍या पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कुरेवा गांव का रहनेवाला था. बताया गया कि अर्जुन पहाड़िया अपने घर से सायकिल ठीक कराने डंगरकट्टा हाट आया था. हाट में ही पोड़ैयाहाट के रतना खरवारी गांव निवासी युवक विष्णु सिंह के साथ उसकी मुलाकात हो गई. दोनों ने मिलकर जमकर शराब पी. इसके बाद घरेलू बात को लेकर दोनों में विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई. विष्णु सिंह ने अर्जुन पहाड़ि‍या पर ईंट और पत्थरों से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. हंसडीहा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. मृतक के बेटे मगरू पहाड़िया के बयान पर पुलिस ने विष्णु सिंह के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया. यह भी पढ़ें : दुमका:">https://lagatar.in/dumka-woman-murdered-on-suspicion-of-witch-still-people-are-caught-in-superstition/">दुमका:

डायन के संदेह में महिला की हत्या, अभी भी अंधविश्वास में जकड़े हैं लोग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही