Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के अशोकनगर में बुजुर्ग महिला की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  रांची में बुजुर्ग महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी. यह घटना राजधानी के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोकनगर स्थित रोड नंबर चार में हुई है. जहां 70 वर्षीय मालम्बिका नाम की बुजुर्ग महिला की अपराधकर्मियों ने उस वक्त हत्या कर दी जब वह अपने घर में अकेली थीं. घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधकर्मियों की तलाश में जुटी है. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/two-youths-died-due-to-drowning-while-bathing-in-the-river-in-deoghar/">देवघर

में नदी में नहाने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत

 क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला के परिवार वाले घर से बाहर थे. जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के कमरे में 70 वर्षीय मालम्बिका खून से लथपथ पड़ी थीं. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला के शरीर पर चाकू से कई बार वार किया गया है. पुलिस की छानबीन के क्रम में यह बात सामने आई है कि घर से कुछ जरूरी कागजात गायब हैं. पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही