Search

 
 
 

धनबाद में अनुपमा सिंह की एंट्री से गर्म हुआ चुनावी माहौल

 

राजपूतों का रुझान कांग्रेस की ओर

Dhanbad : पिछले तीन सप्ताह से धनबाद संसदीय क्षेत्र की पिच पर अकेले बैटिंग कर रहे भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के हर स्ट्रोक का जवाब देने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह मैदान में उतर गई हैं. अनुपमा की एंट्री के बाद से धनबाद का चुनावी माहौल गर्म हो गया है. अनुपमा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में हर सवाल का सामना किया और बखूबी उत्तर भी दिये. कांग्रेस ने धनबाद से पहली बार किसी महिला प्रत्याशी को उतारा है. इससे आधी आबादी में भी अलग जोश देखा जा रहा है. धनबाद पहुंचते ही अनुपमा ने ढुल्लू महतो पर जमकर हमला बोला, जिसका जवाब ढुल्लू महतो अब तक नहीं दे पाए हैं. उधर, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय लगातार ढुल्लू महतो के बारे में नए-नए खुलासे कर रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल गर्म हो गया है

भाजपा में भितरघात की संभावना प्रबल

धनबाद संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने राजपूत का टिकट काट कर ढुल्लू महतो को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, कांग्रेस से राजपूत प्रत्याशी के उतरने के बाद जिले के राजपूतों का रुझान कांग्रेस की तरफ बढ़ता दिख रहा है. राजपूतों के साथ सवर्णों की बड़ी आबादी भी भाजपा से मुंह मोड़ रही है. बुधवार की प्रेसवार्ता में अनुपमा सिंह ने सांसद पीएन सिंह को अपना अभिभावक बताया था. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के सभी विधायकों व नेताओं की सराहना की थी. ढुल्लू महतो के सिवा उन्होंने किसी दूसरे भाजपा नेता के विरोध में एक शब्द भी नहीं कहा. ऐसे में भाजपा में भितरघात की संभावना काफी बढ़ गई है. बैंक मोड़ में स्थित रामनवमी के अखाड़े में अनुपमा सिंह कई भाजपा नेताओं के साथ मंच पर नजर आईं.

ढुल्लू महतो के विरोधी हो रहे एकजुट

कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के विरोधी एकजुट होने लगे हैं. भाजपा प्रत्याशी की घोषणा के बाद से ढुल्लू के विरोधी एक मजबूत विकल्प तलाश रहे हैं. कोयला जगत के व्यवसायी भी चुनाव में अपनी भागीदारी को मजबूती से दिखाना चाहते हैं. मालूम हो कि हार्डकोक इंडस्ट्री एसोसिएशन ने ढुल्लू महतो की रंगदारी के खिलाफ काफी लंबी लड़ाई लड़ी थी, जिसमें तत्कालीन डीसी ए दोड्डे की अध्यक्षता में एक कमेटी भी बनी थी. हालांकि कमेटी ने अबतक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है.

सोशल मीडिया पर 2 हिस्सों में बंटे समर्थक

सोशल मीडिया पर समर्थक दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं. पीएन सिंह का टिकट काटकर ढुल्लू महतो को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद से बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक ढुल्लू का विरोध कर रहे हैं. भाजपा समर्थक भी दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं. फेसबुक पर आरोप- प्रत्यारोप की झड़ी लगी हुई है. सोशल मीडिया पर जिस तरह भाजपा समर्थक ही भाजपा प्रत्याशी का विरोध करते नजर आ रहे हैं, ठीक उसी तरह कुछ कांग्रेस समर्थक भी कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-fire-broke-out-in-roriya-forest-extinguished-by-villagers/">बोकारो

: रोरिया जंगल में लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही