Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनाव रणक्षेत्र : ...आधे इधर गये, आधे उधर गये और बाकी मेरे साथ

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : बहरागोड़ा के मोटल चौक के पास पुटूश और अमोरी फूलों की माला पहने जमुरे मोबाइल पर किसी से जोर-जोर से बतियाते हुए "हालत ठीक नहीं है... हम कुछुओ नहीं कर सकते हैं... यही हाल रहा तो 2019 वाला हाल हो जाएगा... आप ही लोग कुछ करिए" जा रहा था. और तभी उस्ताद उधर से गुजरे और बोले- अरे जमुरे बचवा, मोबाइल फोन पर किससे झगड़ा कर रहा है? जमुरे बोला- गुरु हाई कमान के नेताजी फोन किए थे. पूछ रहे थे कि चुनाव में सब ठीक-ठाक है ना? उस्ताद बोले- तो तुमने क्या जवाब दिया? जमुरे बोला- गुरु हमने साफ कह दिया कि स्थिति डांवाडोले है. हमार पार्टी के नेता गजबे हैं. लगता है जैसे अंग्रेजों के जमाने के नेता हैं. आधे इधर हो गए हैं, आधे उधर हो गए हैं और बाकी मेरे पीछे हैं. ऐसे में गुरु चुनावी वैतरणी भला कैसे पार करूंगा? हम बहुत ही आफादारा में पड़ गया हूं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-of-mobile-snatching-arrested-from-sidgora-sent-to-jail/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा से मोबाइल छिनतई का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जमुरे बोला- जानते हैं गुरु 2019 में कोरोना महामारी की दस्तक के साथ ही यहां पर हमार पार्टी में गुटबाजी 19 ने दस्तक दे दी. गुटबाजी 19 का ही असर था कि 2019 के चुनाव में छीछालेदर हो गया. हमारे पार्टी के तीनों दिग्गज अलग-अलग राग अलापने लगे. कार्यकर्ता भी हचहच में पड़ गये कि किधर जाएं? आखिर किसका नाम लें? पंचायत चुनाव में भी हाल कुछ वैसा ही है. कोई रास्ता दिखाई नहीं पड़ रहा है. ऐसे में हम अब चित्रेश्वर बाबा की शरण में जा रहा हूं. चित्रेश्वर बाबा से प्रार्थना करूंगा कि हे बाबा! वर दे, दाढ़ी बाबा, बाबा और बुतरू को एक कर दे. और जमुरे वहां से चित्रेश्वर बाबा पार करेगा, की आवाज लगाते हुए चल पड़ा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही