Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनाव रणक्षेत्र : ...नहीं नायक हूं मैं, बाबा का सुखदायक हूं मैं

Advertisement
Advertisement
Ghatshila : बहरागोड़ा के थाना चौक के पास पुटूश और अमोरी फूलों की माला पहने जमुरे मस्त होकर " ...नहीं नायक हूं मैं, बाबा का सुखदायक हूं मैं" गीत गा रहा था. ...और तभी उस्ताद आ पहुंचे और बोले- क्या बात है जमुरे? आज तुम इतना नाच और गा क्यों कर रहे हो? कवनो लॉटरी लग गई है क्या? जमुरे बोला- गुरु लॉटरी तो हमार नहीं लगी है. परंतु, अपने बाबा की लॉटरी लगने वाली है. उस्ताद बोले- कौन बाबा की? जमुरे बोला. गुरु अपने खांटी भगवाधारी बाबा की. जानते हैं गुरु, अभी-अभी घाटशिला के एक लॉज से बाबा के चेलवन ने हमको फोन कर बताया है कि 25 नंबर पर बाबा की लॉटरी लगने वाली है. बाबा के नायक ने बढ़त बना ली है. लगता है कि नायक के रूप में बाबा की बोहनी हो जाएगी. गुरु खबर आ रही है कि बाबा रांची में हैं और इस खुशखबरी से मंद-मंद मुस्कुरा रहे हैं. इधर, बाबा के चेला लोग भी बल्ले-बल्ले कर रहे हैं. जानते हैं गुरु- बाबा ने हमको भी फोन किए थे. पूछ रहे थे कि गुरु पर हमार नायक भारी पड़ रहा है कि नहीं. हमने कहा- अभी तक तो आपका नायक गुरु पर भारी पड़ रहा है. बाबा इतरा कर बोले. जब अब तक हमार नायक भारी है तो अब भारिए रहेगा. काहे कि अब तो हमारे गढ़ में गिनती होगी. उम्मीद है कि हमार नायक चुनावी रणक्षेत्र में असली नायक साबित होगा. जमुरे बोला गुरु- तनी चुप रहिए. हमार मोबाइल पर बाबा का कॉल आ रहा है और जमुरे अपने मोबाइल पर बात करने में व्यस्त हो गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-polling-in-balliapur-kaliasol-and-agyarkund-in-the-third-phase-on-may-24-preparations-completed/">धनबाद

: तीसरे चरण में 24 मई को बलियापुर, कलियासोल व एग्‍यारकुंड में मतदान, तैयारी पूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही