अन्नपूर्णा देवी, केएन त्रिपाठी, विनोद कुमार सिंह, मनीष जायसवाल और जेपी पटेल की प्रतिष्ठा दांव पर Ranchi : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 सीटों पर 20 मई को मतदान होगा, आज शनिवार को प्रचार प्रसार थम गया. इस चरण में होने वाले चुनाव में कुल 695 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. जिनमें 82 महिलाएं और 613 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं. इस पांचवें चरण में (झारखंड में दूसरा चरण) झारखंड की तीन सीटें भी शामिल हैं . तीन सीटों कोडरमा, चतरा और हजारीबाग में मतदान होना है. मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा. इन तीन सीटों पर कुल 54 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें दो महिलाओं के साथ 23 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं.
झारखंड में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा, तीन सीटों पर 20 मई को वोटिंग
Last Updated: May 18, 2024 12:00 AM (IST)