Shubham Kishore
Ranchi : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 13 मई को होना है. झारखंड में भी चौथे चरण के साथ लोकसभा के चुनावी पर्व का आगाज होगा. झारखंड के पहले चरण में लोहरदगा, खूंटी, पलामू और सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होने हैं. इन चारों सीटों में राज्य के 10 जिले और 23 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. आज शनिवार को इस चरण के प्रचार का आखिरी दिन है. इन चार लोकसभा क्षेत्र से 45 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इनमें सिंहभूम के 4, लोहरदगा के 15, पलामू के 9 और खूंटी के 7 प्रत्याशी शामिल हैं.
पलामू में सबसे अधिक मतदाता, खूंटी में सबसे कम
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, चौथे चरण में झारखंड के 64 लाख 37 हजार 460 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इसमें 32 लाख 29 हजार 480 पुरुष और 32 लाख 07 हजार 938 महिला मतदाता हैं. सबसे अधिक मतदाता पलामू में 22 लाख 38 हजार 460 है. वहीं लोहरदगा में 14 लाख 36 हजार 351, सिंहभूम में 14 लाख 41 हजार 841 और खूंटी में 13 लाख 20 हजार 808 मतदाता चुनाव में अपनी भागीदारी निभायेंगे.
ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदान केंद्र
झारखंड में पहले चरण के चुनाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक मतदान केंद्र हैं. इन चार लोकसभा क्षेत्रों में कुल 7595 मतदान केंद्र हैं, जिसमें से 639 शहरी तथा 6956 ग्रामीण क्षेत्र में हैं. चुनाव आयोग इन मतदान केद्रों से वेब कास्टिंग के जरिये मतदान पर नजर रखेगा. चुनाव आयोग ने इन मतदान केंद्रों में सुरक्षा बल, मतदान कर्मी और चुनाव संबंधित सामग्री भेज दिये हैं.
जानें किस लोस क्षेत्र में कितने मतदान केंद्र
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सिंहभूम क्षेत्र में 1716 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इस लोकसभा क्षेत्र के मझगांव, जगरनाथपुर और मनोहरपुर में सभी मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में हैं. खूंटी लोकसभा क्षेत्र में 1705 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इसमें से मात्र 83 शहरी क्षेत्र में, जबकि 1622 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में हैं. लोहरदगा में 1748 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जिसमें शहरी क्षेत्र में मात्र 76 मतदान केंद्र हैं. वहीं पलामू लोकसभा में 2427 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. इनमें 230 शहरी क्षेत्र में हैं.
सिंहभूम से 14 प्रत्याशी
- – दामोदर सिंह हांसदा – निर्दलीय
- – बिसवा विजय मार्डी – अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
- – सुधा रानी बेसरा – पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
- – परदेशी लाल मुंडा – बहुजन समाज पार्टी
- – दुर्गा लाल मुर्मू – निर्दलीय
- – माधव चंद्रा कुनकल – निर्दलीय
- – जोबा मांझी – जेएमएम
- – चित्रसेन सिंकु – झारखंड पार्टी
- – बीर सिंह देवगम – राइट टू रिकॉल पार्टी
- – गीता कोड़ा – बीजेपी
- – पनमनी सिंह – सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)
- – संग्राम मार्डी – निर्दलीय
- – आशा कुमारी – निर्दलीय
- – कृष्णा मार्डी – झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान)
खूंटी से 7 प्रत्याशी
- – अर्पणा हंस – झारखंड पार्टी
- – बसंत कुमार लोंगा – निर्दलीय
- – अर्जुन मुंडा – बीजेपी
- – काली चरण मुंडा – कांग्रेस
- – बबीता कच्छप – भारत आदिवासी पार्टी
- – पस्तर संजय कुमार तिर्की – निर्दलीय
- – सावित्री देवी – बहुजन समाज पार्टी
लोहरदगा से 15 प्रत्याशी
- – महेंद्र उरांव – कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
- – चमरा लिंडा – निर्दलीय
- – रामचंद्र भगत – लोकहित अधिकार पार्टी
- – समीर उरांव – बीजेपी
- – स्टेफन किंडो – निर्दलीय
- – बिहारी भगत – पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
- – सनिया उरांव – निर्दलीय
- – मैरिएनस तिग्गा – निर्दलीय
- – पवन तिग्गा – निर्दलीय
- – मनी मुंडा – भागीदारी पार्टी (पी)
- – सुखदेव भगत – कांग्रेस
- – अर्जुन टोप्पो – आजाद समाज पार्टी (कांशी राम)
- – गिरजानंद उरांव – बहुजन समाज पार्टी
- – रंजीत भगत – निर्दलीय
- – अर्पण देव भगत – निर्दलीय
पलामू से 9 प्रत्याशी
- – ममता भुइयां – राष्ट्रीय जनता दल
- – महेंद्र बैठा – सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट)
- – विष्णु दयाल राम – बीजेपी
- – वृंदा राम – पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
- – कामेश्वर बैठा – बहुजन समाज पार्टी
- – सनम राम – लोकहित अधिकार पार्टी
- – राम वचन राम – बहुजन मुक्ति पार्टी
- – गणेश रवि – निर्दलीय
- – ब्रजेश कुमार तुरी – राष्ट्रीय समानता दल
Leave a Reply