Search

 
 
 

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित की, पहला चरण 19 अप्रैल को, 4 जून को मतगणना

 
 New Delhi : निर्वाचन आयोग ने आज शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि उनकी टीम देश में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए तैयार है. राजीव कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी मौजूद थे.  मुख्य चुनाव आयुक्त  कहा कि सात चरणों में चुनाव होंगे.  निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित की, पहले  चरण का मतदान 19 अप्रैल को  होगा. 4 जून को मतगणना  होगी. वोटिंग का दूसरा चरण 26 अप्रैल को,  तीसरा चरण सात मई,  चौथा चरण 13 मई, पांचवा चरण 20 मई   छठा चरण 25 मई,सातवें चरण में एक जून को वोट डाले जायेंगे.

पहला चरण 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/4-18.jpg"

alt="" width="1593" height="948" />

दूसरा चरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/5-15.jpg"

alt="" width="1593" height="948" />

तीसरा चरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/6-11.jpg"

alt="" width="1593" height="948" />

चौथा चरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/7-11.jpg"

alt="" width="1593" height="948" />

पांचवा चरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/8-12.jpg"

alt="" width="1593" height="948" />

छठा चरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/9-12.jpg"

alt="" width="1593" height="948" />

सातवां चरण 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/10-11.jpg"

alt="" width="1593" height="948" />

चुनाव में 55 लाख ईवीएम का प्रयोग किया जायेगा

आयोग ने जानकारी दी कि इस चुनाव में 97 करोड़ मतदाता है. चुनाव में 55 लाख ईवीएम का प्रयोग किया जायेगा. 10.5 लाख पोलिंग बूथ बनाये गये हैं, इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात होंगे. श्री कुमार ने बताया कि 1.82 करोड़ युवा वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे. 19.47 करोड़ मतदाता 20-29 साल की उम्र के बीच के हैं.   पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.7 करोड़ और. महिला मतदाताओं की संख्या 47.1 करोड़ हैं.

हम हिंसा मुक्त चुनाव करवाना चाहते हैं

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हम हिंसा मुक्त चुनाव करवाना चाहते हैं, चुनाव के दौरान कोई भी खून-खराबा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. कहा कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को समाचार पत्रों और अन्य मीडिया आउटलेट्स में तीन बार जानकारी प्रकाशित करनी होगी. राजनीतिक दलों को यह जानकारी देनी होगीकि उन्होंने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को टिकट किस कारण दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही