Search

 
 
 

देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में एक जुलाई से SIR, निर्वाचन आयोग ने तीसरे चरण की घोषणा की

तीसरे चरण में SIR  कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, ओडिशा, झारखंड, दिल्ली समेत कुल 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में होगा.
 

New Delhi :  इलेक्शन कमीशन ने आज गुरुवार को देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है. SIR का काम एक जुलाई 2026 से शुरू किया जायेगा.  

 

निर्वाचन आयोग के अनुसार SIR के तीसरे चरण का कार्यक्रम जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है. इससे दोनों प्रक्रियाओं के बीच तालमेल कायम रहेगा.

 

 

 

बता दें कि तीसरे चरण में SIR  कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, ओडिशा, झारखंड, दिल्ली समेत कुल 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में होगा.  

 

निर्वाचन आयोग के अनुसार  SIR के तीसरे चरण में लगभग 3.94 लाख बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं का सत्यापन करेंगे. इस प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA)  सहयोग करेंगे.

 

तीसरा चरण पूरा होने के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में विशेष गहन पुनरीक्षण का काम पूरा हो जायेगा.

 

निर्वाचन आयोग जानकारी दी कि  पूर्व के दो चरणों में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 59 करोड़ मतदाताओं का SIR किया गया था. SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा.

 

बता दें कि उत्तराखंड में अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को जारी होगी. आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में अंतिम 22 सितंबर 2026 को, तेलंगाना और पंजाब में अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जायेगी.

 

कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी., नागालैंड, की अंतिम मतदाता सूची 22 नवंबर और त्रिपुरा की अंतिम मतदाता सूची 23 दिसंबर 2026 को जारी किये जाने की बात कही गयी है.

 

उड़ीसा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर की अंतिम मतदाता सूची 06 सितंबर 2026 को और दादर नागर और दमन दीव की अंतिम मतदाता सूची 11 सितंबर 2026 को जारी की जायेगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही