Search

 
 
 

इलेक्शन कमीशन ने झारखंड के डीजीपी को हटाने का दिया निर्देश

 
Ranchi: इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाने का निर्देश दिया है. एएनआई के मुताबिक, भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने झारखंड सरकार को निर्देश दिया है, कि वह अनुराग गुप्ता को कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद से तत्काल प्रभाव से हटाकर कैडर में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजीपी स्तर के अधिकारी को प्रभार सौंपे. आयोग ने राज्य सरकार से शाम सात बजे तक कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है. गौरतलब है कि बीते 26 जुलाई को झारखंड सरकार ने 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता को सरकार ने झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया था. इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की थी. https://twitter.com/ANI/status/1847568811979133022

रांची डीसी को भी हटाया था

इससे पहले चुनाव आयोग के निर्देश पर रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हटाया जा चुका है. उनके स्थान पर वरुण रंजन को राजधानी रांची का उपयुक्त बनाया जा चुका है. राज्य सरकार की ओर से डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाने से संबंधित अभी कोई पत्र जारी नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/cm-announced-jmm-and-congress-will-contest-elections-on-70-seats/">सीएम

ने किया ऐलानः झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही