चुनाव आयोग ने अजय सिंह को बनाया झारखंड का नया डीजीपी
Ranchi: चुनाव आयोग ने अजय कुमार सिंह को झारखंड का नया डीजीपी बनाया है. इससे संबंधित आदेश सोमवार की दोपहर चुनाव आयोग ने जारी कर दिया. गौरतलब है कि चुनाव आयोग के निर्देश के बाद 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता से झारखंड डीजीपी पद का प्रभार वापस ले लिया गया था और उन्हें निर्देश दिया गया कि झारखंड पुलिस हाउसिंग के एमडी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार को यह प्रभार सौंपेंगे. इसको लेकर 19 अक्टूबर की की शाम गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई थी.
Leave a Comment