नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रियाओं को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों को सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया है. आयोग ने पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं से 30 अप्रैल, 2025 तक किसी भी अनसुलझे मुद्दे पर अपने सुझाव मांगे हैं. आयोग ने राजनीतिक दलों को लिखे पत्र में कहा है कि लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और 1951, निर्वाचन से जुड़े नियम और माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही एक पारदर्शी कानूनी ढांचा मौजूद है.
निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए राजनीतिक दलों से मांगे सुझाव
Last Updated: Mar 11, 2025 12:00 AM (IST)