Search

 
 
 

चुनाव आयोग ने आयकर विभाग से विधायक श्वेता सिंह के पैन की जानकारी मांगी

चुनाव आयोग ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नाम पर दो पैन होने के मामले में आयकर विभाग से जानकारी मांगी है. आयोग ने यह कार्रवाई भाजपा नेता बिरंची नारायण द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर की है.
 

Ranchi :  चुनाव आयोग ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह के नाम पर दो पैन होने के मामले में आयकर विभाग से जानकारी मांगी है. आयोग ने यह कार्रवाई भाजपा नेता बिरंची नारायण द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर की है.

 

 श्वेता सिंह के नाम पर दो पैन, एक रामगढ़ और दूसरा गुड़गांव का

 

उल्लेखनीय है कि बिरंची नारायण ने राज्य के मुख्य निर्वाची अधिकारी (CEO) से मिलकर एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा था. इसमें यह आरोप लगाया गया था कि बोकारो विधायक श्वेता सिंह के पास दो परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) है.

 

एक पैन राज्य के रामगढ़ जिले से संबंधित है. इस पैन में पिता का नाम संग्राम सिंह लिखा हुआ है. जबकि उनके पति का नाम संग्राम सिंह है. श्वेता सिंह के नाम पर एक दूसरा पैन भी है. इसे गुड़गांव से जारी किया गया है. इसमें पिता का नाम दिनेश सिंह लिखा हुआ है.

 

आयोग ने इस शिकायत पत्र में वर्णित तथ्यों की सत्यता की जांच के लिए आयकर विभाग को पत्र लिखा है. आयोग ने आयकर विभाग से यह जानना चाहा है कि श्वेता सिंह के नाम पर दो पैन है या नहीं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही