Search

दिल्ली विस चुनाव की तारीखों की घोषणा आज, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा चुनाव आयोग

NewDelhi :  दिल्ली की फाइनल वोटर लिस्ट जारी करने के बाद अब चुनाव आयोग दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा. आयोग की आज दोपहर दो बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस है. सूत्रों की मानें तो दिल्ली विधानसभा चुनाव एक चरण में हो सकता है. इसके फरवरी के दूसरे सप्ताह और 18 फरवरी से पहले होने की संभावना जतायी जा रही है. चुनाव की घोषणा के बाद दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी. बता दें कि दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है. https://twitter.com/PTI_News/status/1876476787045310653

2020 में 8 फरवरी को हुआ था मतदान 

अगर 2020 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो उस समय चुनावों की घोषणा 6 जनवरी को की गयी थी. चुनाव आयोग के घोषणा के अनुसार, दिल्ली में 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी को मतदान हुआ था. जबकि 11 फरवरी को काउंटिंग हुई थी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फरवरी के दूसरे सप्ताह में चुनाव हो सकता है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में यह चुनाव संभवतः उनका अंतिम चुनाव होगा, क्योंकि वह 18 फरवरी को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं.

पूरी दिल्ली कह रही है `आपदा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे` : शहजाद पूनावाला

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि चुनाव आयोग आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा करेगा. हम इस फैसले का स्वागत करते हैं. पूरी दिल्ली कह रही है कि `आपदा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे`. दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनाने के बजाय, उन्होंने `शीश महल` बनाने के लिए पैसे का इस्तेमाल किया.

अगर कोई पार्टी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है तो वह आप है : प्रियंका कक्कड़ 

आम आदमी पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने क्या कहा कि "मुझे लगता है कि अगर आज कोई पार्टी (दिल्ली में) चुनाव लड़ने के लिए तैयार है तो वह आप है. हमने 70 उम्मीदवारों की घोषणा की है. हमारे पास सीएम का चेहरा है. मुझे विश्वास है कि आप की सरकार बनेगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp