Search

 
 
 

गिरिडीह पहुंचे निर्वाचन आयुक्त, अधिकारियों के साथ की वोट का प्रतिशत बढ़ाने पर चर्चा

 

डुमरी के मतदान केन्द्रों में सुविधाएं बढ़ाने का दिया निर्देश, सही रिपोर्ट देने पर मिली वाहवाही  

Giridih: राज्य निर्वाचन आयुक्त के रवि कुमार मंगलवार 22 अगस्त को गिरिडीह पहुंचे. बता दें कि रांची से गिरिडीह आने के क्रम में निर्वाचन आयुक्त ने डुमरी के कुछ बूथों का भी जायजा लिया. जिन मतदान केन्द्रों में सुविधाओं की कमी देखी, वहां सुविधा बढ़ाने का निर्देश दिया,ताकि मतदाता मतदान केन्द्रों तक आसानी से पहुंचे और मतदान के प्रतिशत में इजाफा हो सके. गिरिडीह परिसदन भवन में अधिकारियों और समाज कल्याण विभाग की महिला सुपरवाइजरों के साथ निर्वाचन आयुक्त ने बैठक की. बैठक में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, सदर एसडीएम विशालदीप खलको, सदर अचंल के सीओ रविभूषण प्रसाद समेत कई पदाधिकारी और महिला सुपरवाइजर मौजूद थी. निर्वाचन आयुक्त ने एक-एक कर डुमरी समेत गिरिडीह विस के कई बूथों में पहले के मतदान के प्रतिशत की जानकारी ली. जिसकी रिपोर्ट सही मिली, उन्हें और बेहतर करने का निर्देश मिला. लेकिन जिनकी रिपोर्ट सही नहीं थी, उन्हें कड़ी फटकार लगाई और कहा कि जब रिपोर्ट सही नहीं है तो फिर मतदान के प्रतिशत की क्या जानकारी होगी. बैठक के बाद निर्वाचन आयुक्त ने पचंबा इलाके के कुछ मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया. उनके साथ डीसी, एसडीएम समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही