Search

 
 
 

ममता के बाद भाजपा के राहुल सिन्हा पर चुनाव आयोग का चाबुक चला, लगा 48 घंटे का बैन

 

 Kolkata :  ममता बनर्जी के बाद अब चुनाव आयोग का चाबुक बीजेपी नेता पर राहुल सिन्हा पर चला है.   आयोग ने राहुल सिन्हा पर 48 घंटों के लिए प्रचार करने पर रोक लगा दी है.  बैन आज दोपहर 12 बजे से लागू हो गया है और 15 अप्रैल को 12 बजे दोपहर तक ही लागू रहेगा.  बता दें कि  कूच बिहार के सितालकुची में केंद्रीय बलों की फायरिंग में 4 युवकों की मौत की घटना पर उन्होंने विवादित बयान दिया था. कहा था कि वहां 4 नहीं बल्कि 8 की मौत होनी चाहिए थी.

इस मामले को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने राहुल सिन्हा पर बैन लगा दिया. इसके अलावा आयोग ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को नोटिस जारी किया है और बुधवार सुबह 10 बजे तक जवाब मांगा है

.

आयोग ने राहुल सिन्हा के बयान का स्वत: संज्ञान लिया है

बता दें कि चुनाव आयोग ने अपने आदेश में एक टीवी चैनल पर प्रसारित राहुल सिन्हा के बयान का जिक्र किया है. आयोग ने कहा कि हमने राहुल सिन्हा के बयान का स्वत: संज्ञान लिया है और इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उन पर 48 घंटे का बैन लगाया गया है. आयोग ने कहा कि राहुल सिन्हा ने भड़काऊं बयान दिया है, जो सुरक्षा बलों को उकसाने वाला है और चुनाव प्रक्रिया में इसका बेहद विपरीत असर देखने को मिल सकता है. आयोग ने कहा कि हम राहुल सिन्हा और बीजेपी को हिदायत देते हैं कि चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करें.  

राहुल सिन्हा ने चौथे राउंड की वोटिंग के दौरान कूच बिहार में हुई हिंसा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. कहा था, केंद्रीय बलों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है. यदि वे फिर ऐसा करेंगे तो दोबारा उन्हें वैसा ही जवाब मिलेगा.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही