Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनाव आयोग की पाबंदी खत्म, अब पूरी क्षमता से हो सकेंगी चुनाव रैलियां और रोड शो

Advertisement
Advertisement
New Delhi : कोरोना के कम होते मामलों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग ने रैलियों और जनसभाओं में और ज्यादा रियायत दी है. अभी तक जो मैदान की 50 फीसदी की क्षमता के साथ जनसभाओं को करने की इजाजत थी वह भी खत्म कर दी गई है. यानी अब मैदान की पूरी क्षमता के साथ रैलियां और जनसभाएं हो सकेंगी. इसके अलावा रोड शो करने की भी इजाजत दे दी गई है.

पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में वोटिंग हो चुकी है

बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर के बीच जनवरी में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की घोषणा की गई थी. पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में वोटिंग हो चुकी है. वहीं उत्तर प्रदेश में तीन चरणों में 172 सीटों पर वोटिंग हुई है. चौथे चरण के लिए बुधवार को वोट डाले जाएंगे. बाकी के तीन चरणों के लिए धुआंधार रैलियां हो रही है. यूपी में सात चरणों में वोटिंग हो रही है. मणिपुर में पहले चरण की वोटिंग 28 फरवरी और दूसरे चरण की वोटिंग 5 मार्च को कराई जाएगी. इसे भी पढ़ें - टीवी">https://lagatar.in/imran-khan-wants-to-argue-with-modi-on-tv/">टीवी

पर  मोदी से बहस करना चाहते हैं इमरान खान
wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही