Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चुनाव आयोग का फरमान, पांच राज्यों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक एग्जिट पोल पर रोक, नियम तोड़ा तो मिलेगी सजा

Advertisement
Advertisement
 NewDelhi : पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर जारी प्रचार-प्रसार के बीच एक बड़ी खबर आयी है.  बता दें कि चुनावी हवा का रुख जानने के लिए न्यूज चैनलों पर इन दिनों लगातार ओपिनियन पोल किये जा रहे हैं. इसे लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने एक आदेश में स्पष्टीकरण जारी किया है. अपने आदेश में साफ कहा है कि किसी भी तरह के एग्जिट पोल पर 10 फरवरी सुबह 7 बजे से लेकर 7 मार्च शाम 6:30 बजे तक रोक रहेगी. आयोग द्वारा पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर के लिए एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसे भी पढ़ें : इजरायल">https://lagatar.in/ask-israel-for-an-advance-version-of-pegasus-p-chidambarams-jibe-at-pm-modis-statement-on-best-time-of-friendship-with-israel/">इजरायल

से Pegasus का एडवांस वर्जन मांगिए… पीएम मोदी के इजरायल से दोस्ती का बेस्ट टाइम वाले बयान पर पी चिदंबरम का तंज

ओपिनियन पोल पर चुनाव संपन्न होने के 48 घंटे पहले से रोक

जानकारी के अनुसार एग्जिट पोल कराने, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इसके प्रकाशन या इसके प्रचार पर 10 फरवरी को सुबह 7 बजे से 7 मार्च को शाम 6.30 बजे तक प्रतिबंध लगा दिया गया है. कहा गया कि ओपिनियन पोल पर चुनाव संपन्न होने के 48 घंटे पहले से रोक रहेगी. किसी भी व्यक्ति ने आदेश का उल्लंघन किया तो उसे दो साल की जेल या जुर्माना या दोनों सजा मिलेगी. इसे भी पढ़ें : बापू">https://lagatar.in/rahul-gandhis-tweet-on-bapus-death-anniversary-a-hindutvavadi-shot-gandhiji/">बापू

की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का ट्वीट, एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी…

फिजिकल रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध 31 जनवरी तक

याद करें कि कोरोना का हाल देखते हुए चुनाव आयोग ने पूर्व में ही फिजिकल रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध  बढ़ाकर 31 जनवरी तक कर दिया था.  उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में वोट डाले जायेंगे. इसके अलावा उत्तराखंड की 70 और गोवा की 40 सीटों पर एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट पडेंगे 117 सदस्यों वाली पंजाब विधानसभा में 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा में 27 फरवरी और 3 मार्च को दो चरणों में मतदान होगा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही