Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दोपहर 3.30 बजे Election Commission की प्रेस कॉन्फ्रेंस, यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का होगा एलान

Advertisement
Advertisement
 Lucknow :  उत्तरप्रदेश  सहित पांच राज्यों  में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022  की तारीखों का ऐलान आज होगा.  खबर है कि चुनाव आयोग ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. सूत्रों के अनुसार दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों का ऐलान करेगा. जानकारी के अनुसार यूपी में 6 से 8 चरणों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं.  साल 2017 में चार जनवरी को चुनाव की घोषणा हो गयी थी. 36 दिनों बाद 11 फरवरी से 8 मार्च तक सात चरणों में वोटिंग हुई थी.

घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी

चुनाव आयोग ने बयान जारी कर कहा है कि वह उत्तर प्रदेश समेत सभी पांच राज्यों के चुनावी कार्यक्रम  ऐलान आज करेगा. इसके लिए उसने दोपहर 3.30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. जैसे ही आज चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा, इसी के साथ प्रदेश में आदर्श आचार संहिता (Code of Conduct) लागू हो जायेगी. इसे भी पढ़ें : वाराणसी">https://lagatar.in/posters-on-ganga-ghats-of-varanasi-entry-of-non-hindus-prohibited-vhp-and-bajrang-dal-said-we-did-not-put/">वाराणसी

के गंगा घाटों पर पोस्टर, गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित, विहिप और बजरंग दल ने कहा, हमने नहीं लगाये

घोषणा के बाद पहले चरण का मतदान होने में  30 से 35 दिन का समय लगता है

चुनाव की घोषणा से लेकर पहले चरण के मतदान के बीच कम से कम 30 से 35 दिन का समय लगेगा. इतना समय नोटिफिकेशन जारी करने, नामांकन की प्रक्रिया शुरु करने, नामांकन पत्रों की जांच करने और उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार करने का समय देने में लग जाता है. इस तरह 4-5 सप्ताह का समय लग जायेगा. इसके बाद वोटों की गिनती और नतीजे जारी करते-करते एक सप्ताह का समय और लगता है.  तब तक मार्च का दूसरा सप्ताह आ जायेगा. बता दें कि 2017 में 11 मार्च को नतीजे आये थे. इसे भी पढ़ें :  पंजाब">https://lagatar.in/punjab-cm-charanjit-singh-channi-took-a-dig-at-pm-by-tweeting-2-shared-sardar-patels-statement/">पंजाब

के CM चरणजीत सिंह चन्नी ने  2 tweet कर पीएम पर किया तंज, सरदार पटेल का कथन शेयर किया

2017 में 4 जनवरी को हुई थी घोषणा

इससे पहले 2017 में 4 जनवरी को चुनाव की घोषणा हुई थी.11 फरवरी से 8 मार्च तक सात चरणों में वोटिंग हुई थी. 11 मार्च को नतीजे आये थे. 19 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ली थी.15 मई को विधानसभा की पहली बैठक हुई थी. इस तरह इस साल 14 मई को विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही