NewDelhi : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मतदाताओं के नाम काटने के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब आया है. चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि फाइनल वोटर लिस्ट छह जनवरी तक जारी की जायेगी. साथ ही कहा है कि वोटर लिस्ट में बदलाव होता रहता है. बदलाव अभी भी चल रहा है. बता दें कि केजरीवाल इन दिनों लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा साजिश रच रही है. केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि 15 दिसंबर से बड़े पैमाने पर अभियान शुरू हुआ, जिसमें उनके विधानसभा क्षेत्र नयी दिल्ली में अब तक 5,000 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन दिये गये थे, जबकि नाम जोड़ने के लिए 7500 आवेदन दाखिल किये गये. आप संयोजक ने दावा किया कि इस घटना उनके निर्वाचन क्षेत्र के 12 फीसदी वोट बदल सकते हैं.
केजरीवाल को चुनाव आयोग का जवाब, फाइनल वोटर लिस्ट छह जनवरी को आयेगी, नाम जोड़ने-हटाने की कार्रवाई जारी
Last Updated: Dec 29, 2024 12:00 AM (IST)