Search

 
 
 

चुनाव आयोग का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम, ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से ना रहे वंचित : के रविकुमार

 
Ranchi :   2024 में होने वाले चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में पुनरीक्षण के लिए दिशा निर्देश जारी किये हैं. इसे 1 जनवरी 2014 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके बाद  5 जनवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जायेगी. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने निर्वाचन सदन में आयोजित प्रेस वार्ता में इस बात की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने या संशोधन कराने की अपील की है. ताकि  राज्य के 2 करोड़ 45 लाख से भी ज्यादा वोटर अपने अधिकार से वंचित ना रहे. (पढ़ें, खुलासा">https://lagatar.in/disclosure-the-conspiracy-to-kill-bittu-khan-was-hatched-from-jail/">खुलासा

: जेल से रची गई थी बिट्टू खान की हत्या की साजिश)

इस प्रकार है आयोग का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 

  •  1 जून से 20 जुलाई तक – चुनावकर्मियों और बीएलओ को प्रशिक्षण
  • 21 जुलाई से 21 अगस्त तक – बीएलओ द्वारा घर घर जाकर सत्यापन , त्रुटियों का निराकरण
  • 22 अगस्त से 29 सितंबर तक – फोटो की गुणवत्ता में सुधार, मतदान केंद्र की सूची का अनुमोदन, कमियों की पहचान करना
  • 30 सितंबर से 16 अक्टूबर - अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2024 के संदर्भ मे अंतिम मतदाता का प्रारूप तैयार करना.
  • 17 अक्टूबर – एकीकृत मतदाता सूची का प्रकाशन
  • 17 अक्टूबर से 30 नवंबर तक – आपत्तियों एवं दावों के लिए आवेदन लेना, विशेष शिविर लगाना
  • 26 दिसंबर तक – दावों और आपत्तियों का निपटारा
  • 1 जनवरी 2024 – मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करना
  • 5 जनवरी 2024 – अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही