Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: 81 सीटों पर कांग्रेस चुनाव समिति ने 3-3 नाम किये तय

Ranchi: प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर शामिल हुए. बैठक में सभी 81 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई. समिति के सदस्यों द्वारा प्रत्येक विधानसभा के लिए तीन-तीन नामों की अनुशंसा की. यह रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी गयी. अब इसमें केंद्रीय नेतृत्व सीट शेयरिंग और प्रत्याशियों के चयन के लिए अधिकृत किया गया. इससे पूर्व बैठक में शामिल सदस्यों ने विधानसभा वार सीटों के संदर्भ में गठबंधन पर समीकरणों के साथ चर्चा की साथ ही शीर्ष नेतृत्व द्वारा घोषित उम्मीदवार की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया गया. बैठक में सह प्रभारी सप्तगिरि शंकर उल्का, सीरीबेला प्रसाद श्री राजेश ठाकुर,प्रदीप कुमार बालमुचू, सुबोधकांत सहाय,कालीचरण मुंडा,सुखदेव भगत,प्रणव झा, बन्ना गुप्ता,दीपिका पांडे सिंह, प्रदीप यादव,रामचंद्र सिंह,भूषण बाड़ा,विक्सल कोनगाड़ी, सोनाराम सिंकू,उमाशंकर अकेला,शिल्पी नेहा तिर्की,बंधु तिर्की,अंबा प्रसाद,धीरज प्रसाद साहू,फुरकान अंसारी,चंद्रशेखर दुबे,संजय लाल पासवान,जलेश्वर महतो,जयशंकर पाठक,रविंद्र सिंह,शहजादा अनवर,मानस सिन्हा,अमूल्य नीरज खलको,रमा खलको,भीम कुमार,अशोक चौधरी,सुल्तान अहमद,आलोक दुबे,मणिशंकर,अभिजीत राज, गुंजन सिंह,विनय होरो,नेली नाथन उपस्थित थे.

कई सीटों को लेकर रही गहमा-गहमी

बैठक को लेकर आज दिन भर कांग्रेस भवन में दावेदारों की गहमा-गहमी रही. बैठक के बाहर दावेदार बड़े नेताओं को अपना नाम लिखकर देते हुए दिखे. निवेदन करते रहे कि सर, मेरा नाम आप जरूर प्रस्तावित कीजिएगा. दावेदारों में बैचनी भी दिखी. प्रदीप यादव की सीट पौड़याहाट और जेपी पटेल की सीट मांडू को लेकर महौल गर्म रहा. इन सीटों पर कांग्रेस के ग्रास रूट कांग्रेस को ही टिकट देने की मांग उठी. वहीं मांडू सीट पर झामुमो की दावेदारी से जेपी पटेल बचैन और व्याकुल दिखे. बतातें चलें कि निलंबित सीटिंग विधायक जेपी पटेल भाजपा के टिकट पर लड़े थे मगर लोकसभा चुनाव में वे कांग्रेस में शामिल हो गए, इस कारण कांग्रेस मांडू सीट झामुमो से मांग रही है. मगर फिलहाल झामुमो इस सीट को छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहा है. इससे जेपी पटेल की टेंशन बढ़ी हुई है. रांची के बदले कांग्रेस सिल्ली सीट छोड़ने का दबाव बन रही है. इस सीट से रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व आजसू नेता राकेश किरण महतो जोर अजमाईश कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें - उमाकांत">https://lagatar.in/umakant-rajak-and-kedar-hazra-joined-jmm-will-be-candidates-from-chandankyari-and-jamuwa/">उमाकांत

रजक और केदार हाजरा ने थामा JMM का दामन, चंदनक्यारी और जमुवा से होंगे प्रत्याशी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही