Search

 
 
 

धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद का चुनाव 18 अगस्त को

 
Dhanbad : जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद का चुनाव 18 अगस्त को होगा. चुनाव की घोषणा जिला मारवाड़ी सम्मेलन की आमसभा में 7 अगस्त को हुई. 2020-22 की आमसभा अध्यक्ष योगेंद्र तुलसियान की अध्यक्षता में अग्रसेन भवन में हुई. इस आमसभा में मुख्य रूप से चुनाव पर चर्चा हुई. सभा में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष बसंत मित्तल भी शामिल हुए. नवनिर्वाचित अध्यक्ष का सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया. इसके बाद 2022-24 के लिए चुनाव पदाधिकारियों का चयन किया गया. मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रूप में ललित झुनझुनवाला एवं अनिल गुप्ता को मनोनीत किया गया. अध्यक्ष योगेंद्र तुलसियान ने बताया कि आगामी सत्र के अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी सत्येंद्र अग्रवाल एवं कृष्णा अग्रवाल आमने-सामने हैं. 18 अगस्त को चुनाव होगा. देर शाम वोटों की गणना के बाद नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी. बैठक में पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, शंभू नाथ अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, अनिल मुकीम, डी एन चौधरी, राजेश रीटोरिया, संतोष जलन, श्रवण खेतान, प्रदीप अग्रवाल, वीरू शंघई, शिव प्रकाश लाटा, सुभाश्री रिटोलिया, दीपक रुईया, सुभाष राजगढ़िया आदि शामिल हुए. यह भी पढ़ें : जोड़ापोखर">https://lagatar.in/dhanbad-fight-between-two-parties-in-jorapokhar-3-arrested-shell-recovered/">जोड़ापोखर

में दो पक्षों में मारपीट, 3 गिरफ्तार, खोखा बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही