NewDelhi : निर्वाचन आयोग ने आज मंगलवार को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी. चुनाव छह अगस्त को होगा. इसके साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी आरंभ हो गयी. अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 19 जुलाई है. मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है. देश के नए उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को शपथ लेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 20 जुलाई को की जायेगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 22 जुलाई है. आंकड़ों के लिहाज से उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का पलड़ा भारी है. इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य मतदान करने के अधिकारी हैं. मनोनीत सदस्य भी इस चुनाव में अपना मत डाल सकते हैं. राजनीतिक दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है. इसे भी पढ़ें : डॉक्यूमेंट्री">https://lagatar.in/tmc-mp-mahua-moitras-entry-in-poster-controversy-of-documentary-film-kali-says-i-have-no-problem-with-it/">डॉक्यूमेंट्री
फिल्म काली के पोस्टर विवाद में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की इंट्री, कहा, मुझे इसे लेकर कोई परेशानी नहीं
विवाद : लीना मणिमेकलाई के खिलाफ दिल्ली और यूपी में FIR, धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप
फिल्म काली के पोस्टर विवाद में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की इंट्री, कहा, मुझे इसे लेकर कोई परेशानी नहीं
उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं
उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति भी होते हैं. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के 788 सदस्य शामिल होते हैं. चूंकि, निर्वाचक मंडल के सभी सदस्य, संसद के दोनों सदनों के सदस्य हैं, इसलिए प्रत्येक संसद सदस्य के मत का मूल्य समान अर्थात एक होगा. चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से होगा और चुनाव गुप्त मतदान के द्वारा होगा. इस प्रणाली में, निर्वाचक को उम्मीदवारों के नामों के सामने वरीयताएं अंकित करनी होती है. आयोग ने कहा है कि मतदाताओं से मतदान की गोपनीयता को निष्ठापूर्वक बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है. इस चुनाव में खुले मतदान की कोई अवधारणा नहीं है. इसे भी पढ़ें : काली">https://lagatar.in/kali-controversy-fir-against-leena-manimekalai-in-delhi-and-up-alleging-hurting-religious-sentiments/">कालीविवाद : लीना मणिमेकलाई के खिलाफ दिल्ली और यूपी में FIR, धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने का आरोप
Leave a Comment