Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : HC एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव इस बार होगा दिलचस्प, कई हैविवेट होंगे उम्मीदवार

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है. मई महीने में होने वाले इस चुनाव के लिए अभी से ही लॉबिंग शुरू हो चुकी है. नामांकन से पहले ही प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए उनसे बातचीत और मिलना- जुलना बढ़ा दिया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस वर्ष होने वाले चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए कई हैवीवेट उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे. अब तक हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में जिन नामों की चर्चा है, उनमें वर्तमान अध्यक्ष ऋतु कुमार, वर्तमान महासचिव नवीन कुमार का दोबारा उसी पद पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है. जबकि अध्यक्ष पद के लिए इस बार ऋतु कुमार के अलावा एके चतुर्वेदी और महेश तिवारी के चुनाव लड़ने की चर्चा भी हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं के बीच चल रही है. वहीं महासचिव पद के लिए वर्तमान में कार्यभार संभाल रहे नवीन कुमार के अलावा पूर्व में महासचिव रहे हेमंत शिकरवार, सचिन कुमार और धीरज कुमार का नाम काफी चर्चा में है.

नयी कमिटी के लिए 12 मई को मतदान

अगर उक्त सभी नाम, जो चर्चा में हैं, वो चुनाव लड़ने का एलान करते हैं, तो इस बार सबसे ज्यादा कांटे की लड़ाई अध्यक्ष और महासचिव की कुर्सी पर काबिज़ होने की होगी. बता दें कि झारखंड एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है. नयी कमिटी के लिए 12 मई को हाईकोर्ट के वकील मतदान करेंगे. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव समेत कुल 18 पदों पर चुनाव होने हैं. जिसके लिए हाईकोर्ट के करीब 2500 वकील मतदान करेंगे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-mock-drill-organized-by-the-fire-department-in-raj-hospital-the-methods-of-fire-prevention/">रांची

: राज अस्पताल में अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन, बताये गये आग से बचाव के तरीके  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही