Search

 
 
 

बढ़ती चुनावी तपिश के बीच बढ़ रहा ठंड भी, 7 दिन में पांच डिग्री लुढ़का पारा

 
Ranchi: एक ओर झारखंड में चुनावी तपिश तेज रफ्तार से बढ़ता जा रहा है. वहीं दूसरी ओर मौसम का पारा लगातार गिरता जा रहा है. एक सप्ताह के अंदर पारा पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया. अब लोगों को ठंड भी महसूस होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में धीरे-धीरे ठंड और बढ़ेगी. न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. नवंबर के अंतिम सप्ताह में ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर की शुरूआत से घना कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी. इसे भी पढ़ें -दूसरे">https://lagatar.in/women-are-giving-competition-to-women-on-four-seats-in-the-second-phase/">दूसरे

चरण की चार सीटों पर महिला ही महिला को दे रही टक्कर

अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है. 20 नवंबर को वोटिंग के दिन सुबह में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ होगा. यह स्थिति 21 से 25 नवंबर तक बनी रहेगी.

आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना

राज्य के आठ जिले देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा. बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा. पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-worships-adani-in-telangana/">राहुल

तेलंगाना में अडाणी की पूजा करते हैं और महाराष्ट्र में गाली देते हैंः सम्राट 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही