Search

 
 
 

Election News: 3 राज्यों में भाजपा की जीत पर प.सिंहभूम जिले में जश्न

तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सोमवार शाम पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा,चक्रधरपुर व अन्य प्रखंड में भाजपाइयों ने जमकर खुशियां मनाई. चाईबासा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा के नेतृत्व में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की.
 

Chakradharpur (Shambhu Kumar): तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर सोमवार शाम पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा,चक्रधरपुर व अन्य प्रखंड में भाजपाइयों ने जमकर खुशियां मनाई. चाईबासा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा के नेतृत्व में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की.


 
जीत के जश्न में लोगों के बीच मिठाइयां बांटे गए. वहीं चक्रधरपुर के पवन चौक पर भाजपाइयों ने मिठाइयों के साथ-साथ लोगों के बीच झालमुड़ी बांटे. इस दौरान पवन चौक पर जमकर पटाखे फोड़े गए, साथ ही भाजपाइयों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रचंड जीत पर बधाइयां दीं. इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक पासवान, नगर अध्यक्ष अनूप दुबे, भाजपा नेता विजय सिंह गागराई, राम प्रकाश दास, बंटी मिश्रा के अलावे अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

वहीं कराईकेला बाजार परिसर में भाजपा कराईकेला मंडल अध्यक्ष सुशांत मंडल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की असम, बंगाल एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में मिली जीत पर कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक जश्न मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी गईं और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की. इसी तरह गोइलकेरा, मनोहरपुर, सोनुवा समेत अन्य प्रखंड में भाजपाइयों ने जीत पर जमकर खुशियां मनाईं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही