Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गहमागहमी के बीच टला बरही अधिवक्ता संघ का चुनाव

Barhi : गहमागहमी के बीच बार काउंसिल बरही का चुनाव टल गया. जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को चुनाव होना था. परंतु मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर अधिवक्ताओं ने कई तरह के आरोप लगाते हुए चुनाव का विरोध किया था. इस संबंध में अधिवक्ता संघ बरही के सदस्य रवि शंकर ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर झारखंड बार काउंसिल के सचिव राजेश पांडेय से लिखित शिकायत की है. दिए गए आवेदन में उन्होंने छह नए वकील के नाम पर एतराज जताया है. उन्होंने बताया कि बरही के वर्तमान सचिव राजकुमार लाल जो पिछले तीन टर्म से सचिव हैं, पर मनमानी और अभद्रता का आरोप लगाया है. सचिव की ओर से मतदाता सूची में अपने सगे संबंधी या पहचान के छह अधिवक्ता अनुज कुमार दास, कुमारी प्रभा, मोहित कुमार, रेणु कुमारी, रतन लाल और सुनील कुमार दत्ता को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का आरोप लगाया गया है. उन लोगों ने कभी भी बरही अनुमंडल में वकालत नहीं की है और न ही संघ की गतिविधियों में भाग लिया है. ऐसे में यह सभी अधिवक्ता निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करेंगे. उनकी बातों को बरही बार एसोसिएशन के अन्य अधिवक्ताओं ने भी समर्थन किया है. इसे भी पढ़ें : रफ्तार">https://lagatar.in/hit-of-speed-34-people-lost-their-lives-in-a-road-accident-in-hazaribagh-in-a-month/">रफ्तार

की मार : हजारीबाग में एक माह में 34 लोगों ने सड़क हादसे में गंवाई जान

अध्यक्ष ने भी जताई नाराजगी

संघ के अध्यक्ष आशीष ओझा ने भी सचिव के कारनामों से नाराजगी जताई है. उन्होंने बताया कि सचिव सिंगल मैन आर्मी की तरह कार्य करते हैं. किसी की भी बात नहीं सुनते हैं. उन्होंने बार काउंसिल के अध्यक्ष से मांग की है कि जब तक बरही में न्यूनतम 50 अधिवक्ता नहीं होते हैं, तब तक संघ का चुनाव नहीं कराया जाए. वरिष्ठ अधिवक्ता भरत भूषण प्रसाद ने भी उनकी बातों का समर्थन किया है. हालांकि इस संबंध में सचिव से जानने का प्रयास किया गया परंतु संपर्क नहीं हो सका. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-10-year-old-girl-killed-after-cruelty-anger-among-villagers/">चंदवा

: 10 साल की बच्ची की दरिंदगी के बाद हत्या, शव के साथ सड़क पर बैठे ग्रामीण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही