Barhi : बरही बार एसोसिएशन का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. इसमें झारखंडी साहा अध्यक्ष, राजकुमार प्रसाद महासचिव और रामचंद्र प्रसाद संयुक्त सचिव चुने गए. अधिवक्ता परिसर बरही में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मतदान पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रारंभ हुआ. मतदान झारखंड बार काउंसिल रांची से पहुंचे बतौर पर्यवेक्षक रिंकू भगत और परमेश्वर मंडल की उपस्थिति में प्रारंभ हुई, जो देर संध्या चार बजे तक चली. देर संध्या परिणाम घोषित करते हुए मुख्य निर्वाची पदाधिकारी सत्य शरण प्रसाद ने बताया कि मतदान में कुल 35 अधिवक्ताओं ने भाग लिया. इसमें अध्यक्ष पद के लिए झारखंडी साहा 19 मत लाकर विजयी हुए. उनके प्रतिद्वंदी अर्जुन प्रसाद को 12 और भरत भूषण प्रसाद को मात्र तीन मत प्राप्त हुए. महासचिव पद के लिए निवर्तमान सचिव राजकुमार प्रसाद 23 मत लाकर चौथी बार विजेता बने. उनके प्रतिद्वंद्वी राजीव प्रसाद को मात्र 12 मत ही प्राप्त हुआ. संयुक्त सचिव के लिए रामचंद्र प्रसाद 25 मत लाकर निर्वाचित घोषित हुए. उनके प्रतिद्वंद्वी मणिलाल चौधरी को मात्र 10 मतों से ही संतोष करना पड़ा. विदित हो कि उदय शंकर सिन्हा उपाध्यक्ष पद, रौशन लाल चौधरी कोषाध्यक्ष पद और सुजीत प्रधान, बैजनाथ प्रसाद, रामकृत सिंह, रामचंद्र चौधरी, राजेश चौधरी और सुशील कुमार सिंह बतौर कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं. मतदान संपन्न करवाने में कृष्णा प्रसाद चौधरी और जय गोविंद प्रसाद ने बतौर सहायक निर्वाची पदाधिकारी अपनी भूमिका निभाई. मतदान शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए मतदान केंद्र पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी. मतदान के पूर्व किया विरोध : मतदान प्रारंभ होने के पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ता रविशंकर प्रसाद ने मतदाता सूची का विरोध किया. उन्होंने बताया कि सचिव अपने जीत के लिए छह नए वैसे मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए हैं, जिनका बरही कोर्ट से कोई वास्ता नहीं है. यहां तक कि बार काउंसिल बरही के अधिवक्ता उन्हें पहचानते नहीं हैं और न ही उनकी कोई सक्रिय भूमिका रही है. इसे भी पढ़ें : सौ">https://lagatar.in/hundred-acres-of-government-land-occupied-by-land-mafia-plotting-and-selling-land/">सौ
एकड़ सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं का कब्जा, प्लॉटिंग कर बेच रहे जमीन [wpse_comments_template]
बरही बार एसोसिएशन का चुनाव : झारखंडी साहा बने अध्यक्ष, राजकुमार महासचिव

Leave a Comment