Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स का चुनाव संपन्न, प्रदीप बने अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Bokaro :  सत्र 2022-24 के लिए बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी का गठन आज चेंबर भवन में मुख्य चुनाव पदाधिकारी प्रोफेसर आरडी उपाध्याय की अध्यक्षता में हुआ.मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित सदस्यों के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र जारी किया. तत्पश्चात नवनिर्वाचित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई टीम का गठन किया, जिसमें कार्यकारिणी सद्स्यों द्वारा ने  प्रदीप सिंह को अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह, अनिल गोयल एवं प्रकाश कोठारी को उपाध्यक्ष तथा सिद्धार्थ पारख को महामंत्री चुना. राजकुमार जायसवाल, मंजूर हुसैन जिया एवं मुकेश अग्रवाल को सचिव के पद के लिए मनोनीत किया गया. पूर्व कोषाध्यक्ष राजेश पोद्दार को पुनः कोषाध्यक्ष बनाया गया. चेंबर के संविधान के तहत अंजनी कुमार रूपक, संजय कुमार, शिवकुमार मेहरिया एवं निवारण चंद्र महतो का सत्र 2022 -24 की कार्यकारिणी में मनोनीत सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चयन किया गया. निवर्तमान अध्यक्ष संजय बैद ने तीनों चुनाव पदाधिकारियों का निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने पर आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जाहिर की कि प्रदीप सिंह के नेतृत्व में बोकारो चेंबर और गतिशील होगा एवं नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा. नवनियुक्त अध्यक्ष एवं महामंत्री सिद्धार्थ पारख ने संयुक्त रूप से कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, उसका निर्वाहन करेंगे. उद्योग,व्यापार की विभिन्न समस्याओं को सक्षम पदाधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखते हुए उनके निराकरण का सकारात्मक प्रयास करेंगे. निवर्तमान महामंत्री महेश गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया. नई टीम को बधाई दी. इस अवसर पर नई कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में मनोज चौधरी, अनिल सिंह, विनय सिंह, शैलेंद्र जयसवाल, अनिल गुप्ता, प्रेम गोयल, सुभाष जैन, रवि शंकर प्रसाद, प्रेम कुमार तथा सह चुनाव पदाधिकारी अंजनी कुमार रूपक एवं अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-national-voter-awareness-competition-chariot-leaves/">बोकारो

:  राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता रथ रवाना [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/bokaro-national-voter-awareness-competition-chariot-leaves/">

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही