Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन की सीसीएल शाखा का चुनाव 23 को

Advertisement
Advertisement
Ranchi : कोल इंडिया के अधिकारियों के संगठन कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ( सीएमओएआई) की सीसीएल शाखा का चुनाव 10 साल बाद हो रहा है. चुनावी प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो चुकी है. अभी डीएन सिंह अध्यक्ष और अशोक कुमार महासचिव हैं. रांची स्थित कंपनी मुख्यालय के न्यू बिल्डिंग के कन्वेंशन सेंटर में एरिया के रिटर्निंग ऑफिसर और पर्यवेक्षकों को पूरी चुनावी प्रकिया से अवगत कराया गया. चीफ रिटर्निंग ऑफिसर गिरीश कुमार राठौर ने अपनी टीम के साथ चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उनकी जिम्मेवारी बताई गई, सभी की शंका का निवारण किया.
इसे भी पढ़ें– कोढ़ा">https://lagatar.in/ramesh-yadav-a-member-of-the-kodha-gang-turned-out-to-be-in-the-hands-of-the-mob-spilled-many-secrets/">कोढ़ा

गैंग का सदस्‍य निकला भीड़ के हत्‍थे चढ़ा रमेश यादव, उगले राज

दो हजार अधिकारी मतदान में हिस्सा लेंगे

राठौर ने के अनुसार, कंपनी के सभी एरिया से करीब दो हजार अधिकारी मतदान में हिस्सा लेंगे. मतदान के दिन दो बैलेट बॉक्स रखा जाएगा. एक में एरिया/यूनिट और दूसरे में सीसीएल एपेक्स के लिए सदस्य मतदान करेंगे. दोनों के लिए मतपत्र अलग-अलग रंगों का होगा. चीफ रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि परिस्थितियों को देखते हुए और सदस्यों की सुविधा के अनुसार मतदान के समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है. इस चुनाव में पहली बार करीब 40 फीसदी अधिकारी मतदान करेंगे.
एरिया के पद : अध्यक्ष- 1, उपाध्यक्ष- 2, सचिव- 1, संयुक्त सचिव- 2, कोषाध्यक्ष- 1, संयुक्त कोषाध्यक्ष-2, कार्यकारिणी सदस्य-4
सीसीएल एपेक्स के पद : अध्यक्ष- 1, उपाध्यक्ष-2, महासचिव- 1, संयुक्त महासचिव- 2, कोषाध्यक्ष- 1, संयुक्त कोषाध्यक्ष- 2

नामांकन 12 तक, स्क्रूटनी 14 को

नामांकन : 12 सितंबर (सुबह 10 से शाम 5), नाम वापसी : 14 सितंबर ( दिन के 3 बजे तक), नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी : 14 सितंबर होगी. वैध उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन 15 सितंबर को कर दिया जाएगा. मतदान 23 सितंबर की सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. एरिया/यूनिट की मतगणना 23 सितंबर की शाम 6 बजे से होगी, जबकि एपेक्स ब्रांच की मतगणना 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे से होगी.
इसे भी पढ़ें– कार">https://lagatar.in/everyone-will-have-to-wear-seat-belts-in-the-car-the-governments-big-decision-after-the-death-of-cyrus-mistry/">कार

में हर किसी को लगानी होगी सीट बेल्ट, साइरस मिस्त्री के निधन के बाद सरकार का बड़ा फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही