Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

25 फरवरी को लातेहार जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव

Latehar: सत्र 2023-25 के लिए जिला अधिवक्ता संघ के पदधारियों का चुनाव 25 फरवरी को होगा. सुबह 9 बजे से मतदान प्रारंभ होगा और ढाई बजे से मतों की गिनती की जाएगी. कुल 12 में से 11 पदों के लिए चुनाव होगा. कोषाध्यक्ष पद के लिए मिथिलेश सिन्हा निर्विरोध चुन लिये गये हैं. 11 पदों के लिए कुल 21 अधिवक्ता चुनावी मैदान में हैं. अध्यक्ष पद के लिए राजमणि प्रसाद व अरूण कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष पद के लिए बासुदेव कुमार पांडेय व पंकज कुमार, सचिव पद के लिए जयप्रकाश नाथ शाहदेव, संजय कुमार व वृंद कुमार, संयुक्त सचिव प्रशासनिक के लिए लाल अरविंद नाथ शाहदेव, मिथिलेश कुमार व राजीव रंजन पांडेय, संयुक्त सचिव पुस्तकालाध्यक्ष के लिए प्रमोद पांडेय व धीरेंद्र कुमार शुक्ला तथा पांच कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मो अब्दुल कलाम, रमण कुमार महला, सविता साहू, प्रदीप नाथ शाहदेव, निरंजन प्रकाश मल्लान, बनवारी प्रसाद व वृंद बिहारी यादव चुनावी मैदान में हैं. इस चुनाव में अधिवक्ता संघ के कुल 89 अधिवक्ता मतदाता भाग लेंगे. चुनाव से ठीक एक दिन पहले सभी अभ्यर्थियों को जनसंपर्क करते देखा गया. अभ्यर्थियों ने कचहरी में अधिवक्ताओं के सिरिस्ता में जा कर वोट देने की अपील की. इसे भी पढ़ें: मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-four-day-training-camp-for-teachers-started-on-new-education-policy/">मनोहरपुर

: नई शिक्षा नीति पर शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही