Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेसीआई रांची की वर्ष 2025 की नई टीम का चुनाव, प्रतीक बने अध्यक्ष

Ranchi: जेसीआई रांची की वर्ष 2025 की नई टीम का चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. इस चुनाव में सदस्यों ने मत प्रक्रिया के माध्यम से प्रतीक जैन को अपना नया अध्यक्ष चुना. इस दौरान सभी सदस्य काफी उत्साहित थे.

6 उपाध्यक्ष चुने गये

नई कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष चुने गए. जिनमें - निखिल अग्रवाल, निशांत मोदी, अभिषेक जैन, मयंक अग्रवाल, साकेत अग्रवाल व तरुण अग्रवाल शामिल हैं. सचिव का पदभार सन्नी केडिया संभालेंगे. वहीं सह सचिव सौरभ जलान को चुना गया. कोषाध्यक्ष कौशल मुरारका चुने गए. इसे भी पढ़ें - चंडिल:">https://lagatar.in/chandil-20-thousand-cft-illegal-sand-and-one-highway-seized-in-ichagarh/">चंडिल:

ईचागढ़ में 20 हजार सीएफटी अवैध बालू व एक हाईवा जब्त

20 नए निदेशक चुने गए

इस चुनाव में टर्म 2025 के लिए 20 नए निदेशक भी चुने गए. जिसमें आदित्य जलान, अमन सिंघानिया, किशन अग्रवाल, अनुभव अग्रवाल, ऋषभ जलान, ऋषभ छापरिया, नितिन पोद्दार, अनीश जैन, ऋषि मुरारका, अक्षत अग्रवाल, ऋषभ जैन, अभिषेक नारनौली, सृजन हेतमसरिया, मनदीप सिंह, संकेत सरावगी, मोहित बागला, अंकित अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, निखिल मोदी, सौरव नरेडी शामिल हैं. चुनाव प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया के नेतृत्व में संपन्न हुई. इसमें सभी पूर्व अध्यक्षों समेत विशाल पोद्दार, अनंत जैन ने अहम भूमिका निभाई.

पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी नई टीम : प्रतीक जैन

नव-निर्वाचित अध्यक्ष प्रतीक जैन ने आश्वासन दिया कि उनकी टीम संस्था व समाज को नए आयामों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी और नए मानदंड स्थापित करेगी. इसे भी पढ़ें -पीएम">https://lagatar.in/pm-narendra-modi-handed-over-appointment-letters-to-71000-youth-under-the-employment-fair/">पीएम

नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले के तहत 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही