Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में छात्र परिषद का चुनाव, उमेश कुमार दांगी बने अध्यक्ष

Koderma : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड सत्र 2022- 24 के प्रशिक्षुओं के बीच छात्र परिषद का चुनाव कराया गया. चुनाव प्रक्रिया को वोटिंग के माध्यम से पूर्ण किया गया. जिसमें सबसे ज्यादा वोट पाकर उमेश कुमार दांगी (अध्यक्ष), राजन कुमार (महासचिव), खुशबू रानी (सांस्कृतिक सचिव) तथा मोहम्मद सोहेल अख्तर (खेल सचिव) बने. चयन प्रक्रिया शिक्षकों की निगरानी में पूरी हुई. छात्र परिषद चुनाव को संपन्न कराने में कॉलेज के सहायक प्राध्यापक सौरभ शर्मा, मनीष कुमार पासवान, अजय कुमार गुप्ता, खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार सिंह तथा चुन्नू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कॉलेज के निदेशक अविनाश सेठ व मनीष कपसिमे तथा उपनिदेशिका डॉ. संजीता कुमारी एवं कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. बी.सी स्वेन ने चयनित सभी पदधारियों को बधाई दी. पूरा कार्यक्रम व्याख्याता संजीत कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ. इसे भी पढ़ें : शराब">https://lagatar.in/victims-family-will-get-4-lakh-compensation-on-written-oath-of-not-drinking-alcohol-nitish-kumar/">शराब

नहीं पीने की लिखित शपथ पर पीड़ित परिजन को मिलेगा 4 लाख मुआवजा : नीतीश कुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही