Search

निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी, रांची लोकसभा क्षेत्र के 27 उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित

 Ranchi : रांची संसदीय क्षेत्र को लेकर सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने आज गुरुवार को संयुक्त रुप से प्रेस कॉन्फ्रेंस की.  निर्वाची पदाधिकारी ने रांची संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन की कार्यवाही पूरी होने पर प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रांची लोकसभा के लिए कुल 33 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया था. जिसमें स्क्रूटनी के दौरान 6 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया. नाम वापसी के निर्धारित समय तक किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया. इसके बाद 27 उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित किये गये.

पोलिंग पार्टियों को फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी अवस्थित डिस्पैच सेंटर से 12 मई को डिस्पैच  किया जायेगा

निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2443 नयी बैलेट यूनिट का पूरक रैन्डमाइजेशन उम्मीदवारों की उपस्थिति में संपादित करा लिया गया है. बताया कि चौथे चरण के मतदान के लिए खूंटी एवं लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत रांची जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टियों का डिस्पैच फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी अवस्थित डिस्पैच सेंटर से 12 मई को किया जायेगा.  इसके लिए संबंधित कोषांगों द्वारा तैयारियां पूरी की जा रही हैं.

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 117 एफआईआर दर्ज

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है.  शराब ड्रग्स सहित  अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.  उन्होंने बताया की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक 117 एफआईआर दर्ज किये गये हैं.  15 करोड़ से ज्यादा मूल्य की शराब व नकदी जब्त की गयी है. 1500 आपराधिक प्रवृति के लोगों को बॉन्ड डाउन किया गया है. कहा कि आनेवाले दिनों में आवश्यकता अनुसार पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी.  

उम्मीदवारों के नाम एवं आवंटित चुनाव चिह्न

 
  1. मनोज कुमार
बहुजन समाज पार्टी चुनाव चिह्न - हाथी  
  1. यशस्विनी सहाय
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चुनाव चिह्न - हाथ  
  1. संजय सेठ
भारतीय जनता पार्टी चुनाव चिह्न - कमल  
  1. धनंजय भगत ‘गांधी’
मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल चुनाव चिह्न - आदमी या पाल युक्त नौका  
  1. धर्मेंद्र तिवारी
भारतीय जनतंत्र मोर्चा चुनाव चिह्न - गैस सिलेंडर  
  1. निपु सिंह
राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी चुनाव चिह्न - तरबूज  
  1. पंकज कुमार रवि
पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) चुनाव चिह्न - फलों से युक्त टोकरी  
  1. प्रवीण कच्छप
सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी चुनाव चिह्न - ऑटो रिक्षा  
  1. बिनोद उरांव
बहुजन मुक्ति पार्टी चुनाव चिह्न -चारपाई  
  1. बिरेंद्र नाथ मांझी
अबुआ झारखंड पार्टी चुनाव चिह्न - हीरा  
  1. मिंटू पासवान
सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्यूनिस्ट) चुनाव चिह्न - बैटरी टार्च  
  1. रंजना गिरि
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) चुनाव चिह्न - सिलाई मषीन  
  1. रामहरि गोप
अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया चुनाव चिह्न - कोट  
  1. श्याम बिहारी प्रजापति
भागीदारी पार्टी चुनाव चिह्न - हांडी  
  1. सर्वेश्वरी साहू
एकम सनातन भारत दल चुनाव चिह्न - त्रिभुज  
  1. सोमा सिंह
जय महाभारत पार्टी चुनाव चिह्न बांसुरी  
  1. हरिनाथ साहू,
लोक अधिकार पार्टी चुनाव चिह्न - सेब  
  1. हेमंती देवी
समता पार्टी चुनाव चिह्न - बल्लेबाज  
  1. अरसद अयूब
निर्दलीय चुनाव चिह्न - कैंची  
  1. अंजनी पांडे
निर्दलीय चुनाव चिह्न - अलमीरा  
  1. ऐनुल अंसारी
निर्दलीय चुनाव चिह्न - ट्रक  
  1. कामेश्वर प्रसाद साव
निर्दलीय चुनाव चिह्न - कम्प्यूटर  
  1. कोलेश्वर महतो
निर्दलीय चुनाव चिह्न - गैस चूल्हा  
  1. देवेंद्र नाथ महतो
निर्दलीय चुनाव चिह्न - हेलमेट  
  1. प्रबीण चन्द्र महतो
निर्दलीय चुनाव चिह्न - बाल्टी  
  1. मनोरंजन भट्टाचार्य
निर्दलीय चुनाव चिह्न - ब्लैक बोर्ड  
  1. संतोष कुमार जायसवाल
निर्दलीय चुनाव चिह्न - गन्ना किसान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp