Ranchi : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रो के आरओ एवं 140 से अधिक एआरओ के पहले चरण के पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त से 31 अगस्त तक किया गया. इस क्रम में विभिन्न बैचों में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सभागार एवं जेसीईआरटी रातू में पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान भारत निर्वाचन आयोग, ओडिशा, हरियाणा, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित झारखंड के राष्ट्रीय स्तर के मुख्य प्रशिक्षकों ने विभिन्न सत्रों में पदाधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित विषयों का क्रमवार प्रशिक्षण दिया. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं के संयुक्त सत्र को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में निर्वाचन संबंधी अप्रत्याशित कुछ सामान्य गलतियों तथा उनके निराकरण के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला.
झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों के आरओ-एआरओ को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया
Last Updated: Aug 31, 2024 12:00 AM (IST)