Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुवाहाटी में बन रही झारखंड समेत 12 पूर्वोत्तर राज्यों की चुनावी रणनीति

Advertisement
Advertisement
  • बीएल संतोष की अध्यक्षता में हो रही बैठक में झारखंड से रघुवर और बाबूलाल मौजूद
Ranchi : 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड समेत 12 पूर्वोत्तर राज्यों की रणनीति गुवाहाटी में बन रही है. पार्टी के महासचिव बीएल संतोष की अध्यक्षता में चल रही बैठक में झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनावी तैयारी की रणनीति बनायी जा रही है. बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम रघुवर दास, झारखंड भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखंड के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय मंत्री और रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा भी मौजूद हैं. इसके अलावा बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और असम के भी भाजपा पदाधिकारी बैठक में शामिल हैं. (पढ़ें, ">https://lagatar.in/jharkhand-police-failing-to-punish-criminals-4066-accused-released-due-to-lack-of-evidence/">

 अपराधियों को सजा दिलाने में विफल हो रही झारखंड पुलिस, साक्ष्यों के अभाव में 4066 आरोपी रिहा)

बाबूलाल को जल्द नई टीम बनाने का मिलेगा निर्देश

बैठक में 2024 में होने वाले लोक लोकसभा चुनाव में झारखंड समेत सभी 12 राज्यों में पार्टी के वोट प्रतिशत को बढ़ाने की रणनीति तैयार की जा रही है. 2019 में झारखंड में भाजपा ने जिन दो सीटों (सिंहभूम और राजमहल) में चुनाव हारा था, उन्हें मजबूत करने के लिए उन दोनों जिलों में सांगठनिक फेरबदल करने और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने का निर्देश बाबूलाल मरांडी को मिल सकता है. दोनों सीटों पर भाजपा के संभावित प्रत्याशियों पर भी विचार-विमर्श हो सकता है. बाबूलाल मरांडी को जल्द से जल्द अपनी नयी टीम बनाने का निर्देश भी मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक, बाबूलाल मरांडी प्रदेश की पूरी टीम ही बदल सकते हैं. नयी कार्यसमिति में अधिकांश नये चेहरे दिख सकते हैं. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-and-kharge-hold-meeting-with-rajasthan-congress-leaders-review-poll-preparations/">राहुल

गांधी और खड़गे ने राजस्थान के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की, चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

माइक्रो स्तर पर मैनेजमेंट का मेगा प्लान तैयार कर रही भाजपा

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर माइक्रो स्तर तक जाकर मैनेजमेंट करने के लिए भाजपा एक मेगा प्लान तैयार कर रही है. इसके तहत पार्टी ने पहली बार पार्टी के कामकाज को सरल बनाने के लिए देशभर के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को तीन सेक्टरों में बांट दिया है. इन सेक्टरों को ईस्ट रीजन, नार्थ रीजन और साउथ रीजन का नाम दिया गया है. ईस्ट रीजन में शामिल राज्यों की बड़ी बैठक आज गुवाहाटी में हो रही है. नॉर्थ रीजन में शामिल राज्यों की बैठक 7 जुलाई को दिल्ली में होनी है. वहीं साउथ रीजन में शामिल राज्यों की बैठक 8 जुलाई को हैदराबाद में होना प्रस्तावित है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-headquarters-released-the-seniority-list-of-38-ordnance-sub-inspector/">झारखंड

पुलिस HQ ने 38 आयुधिक अवर निरीक्षकों की वरीयता सूची जारी की
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही