राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 14 अगस्त को जारी की जायेगी , नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है. NewDelhi : निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि नौ राज्यों की 12 रिक्त राज्यसभा सीटों के लिए तीन सितंबर को चुनाव होगा. केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत मौजूदा सदस्यों के लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा की दस सीट खाली हो गयी थी. आयोग ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 14 अगस्त को जारी की जायेगी नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है. प्रत्येक राज्यसभा सीट के लिए तीन सितंबर को अलग-अलग चुनाव होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किये जायेंगे.
राज्यसभा की 12 सीटों के लिए तीन सितंबर को चुनाव : निर्वाचन आयोग
Last Updated: Aug 07, 2024 12:00 AM (IST)