Search

 
 
 

OBC आरक्षण बिना 2023 में होगा सभी 49 नगरपालिकाओं में चुनाव

 
Ranchi: झारखंड के सभी नगरपालिकाओं का चुनाव एक साथ 2023 में कराया जाएगा. यह चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के होगा. पिछड़ा वर्ग को खुले श्रेणी यानी अनारक्षित मानते हुए चुनाव कराएं जाएंगे. नगर विकास विभाग के इस प्रस्ताव को सोमवार को हेमंत कैबिनेट में मंजूरी मिल गयी है. वर्तमान में कुल 49 नगरपालिकाएं हैं. इसमें कई नगर निकायों का कार्यकाल 2023 में भी पूरा नहीं होगा. राज्य सरकार 2023 में ही सभी नगरपालिकाओं में एक साथ आम चुनाव कराएगी. सरकार ने यह फैसला उच्चतम न्यायालय के पारित निर्देश के तहत लिया है.

मुख्यमंत्री ग्राम-गाड़ी योजना 2022 लाएगी सरकार

कैबिनेट में कुल 19 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. इसमें परिवहन विभाग द्वारा लाये मुख्यमंत्री ग्राम-गाड़ी योजना 2022 का प्रस्ताव प्रमुख है. ग्रामीण इलाकों में परिवहन व्यवस्था सुचारू और मजबूत करने के उद्देश्य से हेमंत सरकार यह योजना लेकर आई है. प्रथम चरण में 500 वाहनों की खरीद पर सब्सिडी दी जाएगी. यह सब्सिडी वैसे हल्के, मध्यम कॉमर्शियल वाहनों को दी जाएगी, जो हार्ड टॉप बॉडी और सॉफ्ट टॉप बॉडी के होंगे. सब्सिडी के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसे पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-foundation-provided-medical-equipment-worth-three-crores-to-the-district-administration/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील फाउंडेशन ने तीन करोड़ के चिकित्सा उपकरण जिला प्रशासन को कराया उपलब्ध

5 वर्ष तक रोड टैक्स में छूट, परमिट शुल्क 1 रुपये

योजना के तहत वाहन परमिट जारी होने की तिथि से 5 वर्ष की अधिकतम अवधि के लिए रोड टैक्स में छूट दी जाएगी. परमिट शुल्क 1 रुपये लिया जाएगा.

इन वाहनों को मिलेगी वित्तीय प्रोत्साहन

-पूर्व में संचालित वाहन, जिनमें बैठने की क्षमता 10 से 21 (चालक को छोड़कर) हों, और (वाहनों की) आयु 15 वर्ष से अधिक न हो. -नए खरीदे गए वाहन, जिसमें बैठने की क्षमता 7 से 42 (चालक को छोड़कर) हो. -पूर्व में संचालित वाहन, जिसकी आयु 11 वर्ष से 20 वर्ष के बीच हो और बैठने की क्षमता 22 सीट से अधिक हो. इसे भी पढ़ें- ‘रिम्स">https://lagatar.in/rims-patients-beware-of-touts-and-thieves-awareness-through-miking/">‘रिम्स

के मरीज दलालों-चोरों से हो जाएं सावधान’, माइकिंग के जरिए जागरूकता

बस भाड़े में भी रियायत

योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों (80 वर्ष से अधिक), छात्र-छात्राएं, पूर्णतः दृष्टिबाधित, राज्य सरकार द्वारा पेंशन योजना से आच्छादित महिला, राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त झारखंड आंदोलनकारी, एचआईवी-एड्स संक्रमित व्यक्ति सहित को बस भाड़ा में रियायत दी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही