Search

झारखंड में 4 चरणों में चुनाव, जानिये किस सीट पर कब है मतदात, कितने मतदाता डालेंगे वोट

 20 मई को गांडेय में उपचुनाव

Ranchi : लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. इसके अनुसार, देश में सात चरणों में चुनाव होंगे. झारखंड में चौथे चरण से मतदान शुरू होगा. चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड में चार चरणों में चुनाव होंगे. पहला फेज 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, पलामू, लोहरदगा में वोटिंग होगी. सेकेंड फेज 20 मई को चतरा, कोडरमा, हजारीबाग में मतदान होंगे. तीसरा फेज 25 मई कसे गिरिडीह, रांची, धनबाद और जमशेदपुर में वोटिंग होगी. चौथे फेज में 1 जून को राजमहल, गोड्डा और दुमका में वोट डाले जाएंगे. वहीं गांडेय में 20 मई को विधानसभा उपचुनाव होगा. बता दें कि झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी.

2019 में एनडीए ने 14 में से 12 सीटों पर जमाया था कब्जा

झारखंड में 2019 के लोकसभा चुनाव में चार चरणों में वोटिंग हुई थी. इसमें एनडीए गठबंधन ने 14 में से 12 सीटों पर कब्जा जमाया था. इसमें भाजपा ने 11 और आजसू ने एक सीट जीती थी. वहीं कांग्रेस और जेएमएम को एक-एक सीट मिली थी. झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद वर्तमान में राजनीतिक पारा बढ़ा है. हाल ही में झारखंड कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद गीता कोड़ा ने बीजेपी का दामन थामा था. चुनाव से पहले यह कांग्रेस को बड़ा झटका था.

इस लोकसभा में किस सीट पर कितने वोटर 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/16-6.jpg"

alt="" width="848" height="852" />

चुनाव का देखिये पूरा शिड्यूल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/14-9.jpg"

alt="" width="848" height="852" />

पहली बार कितने मतदाता करेंगे वोट, मतदात केंद्रों की कितनी है संख्या 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/17-6.jpg"

alt="" width="818" height="409" />

इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-voting-in-4-phases-in-jharkhand-by-election-in-gandey-on-may-20-see-details/">लोकसभा

चुनावः झारखंड में 4 चरणों में वोटिंग, 20 मई को गांडेय में उपचुनाव, देखें डिटेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp