Search

 
 
 

कोरोना संक्रमण में चुनाव होने से जनता सहित प्रत्याशियों की भी गयी जान, लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी : हेमंत

 

Ranchi : मधुपुर उपचुनाव और पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली करार हार को लोकतंत्र की बड़ी जीत बताते हुए हेमंत सोरेन ने चुनाव आयोग व केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. रविवार देर शाम अपने आवास में प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री ने पहले तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जीत की बधाई दी. साथ ही कहा कि कोरोना संक्रमण जैसी इस वैश्विक महामारी में भी जिस तरीक से चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कराया गया, वह काफी चिंतनीय है. इससे न केवल आम लोगों की बल्कि प्रत्याशी लोगों की भी जानें गयी है. यह निश्चित रूप से लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी के समान है.

ममता बनर्जी को जीत की दी बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज संकट के दौर में जब देश में संक्रमण रोकने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणाएं होनी चाहिए थीं. राज्यों को संसाधन देकर मदद पहुंचाना चाहिए था, तब भाजपा सत्ता की होड़ में लगी थी. आखिरकार जनता ने अपना निर्णय सुना दिया है. हेमंत सोरेन ने पार्टी प्रत्याशी हफीजुल हसन अंसारी की जीत पर राज्यवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज देश में कई राज्यों में चुनाव हुआ. उसमें से प्रमुख रहे पश्चिम बंगाल का चुनाव काफी चर्चा में रहा है. उन्होंने कहा कि “मैं अपनी पार्टी की ओर से ममता बनर्जी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं”. आज जिस तरीके से बंगाल की जनता ने जागरूकता के साथ जवाब दिया है, वह काबिलेतारीफ है. भाजपा ने जिस तरीके से इस चुनाव में चुनाव आयोग का दुरूप्रयोग किया है, वह किसी से छिपा नहीं है. यह बहुत चिंता का विषय़ है. किसी एक खास को मदद पहुंचाने के लिए हमारे देश के सबसे बड़े नेता व दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के नेता यानी प्रधानमंत्री, गृह मंत्री लगातार बड़ी-बड़ी सभाएं कर रहे थे. यह सही नहीं है.

पत्रकारों को कोरोना वॉरियर्स का दर्जा देने के सवाल पर ये कहा सीएम ने

पत्रकार को कोरोना वॉरियर्स का दर्जा देने के सवाल हेमंत ने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ पत्रकारों को ही नहीं बल्कि सभी पर अपनी नजर बनाकर रखी है. वहीं ममता बनर्जी के नंदीग्राम से हार के सवाल पर कहा, यह कोई नयी बात नहीं. पहले भी कई बार प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री चुनाव हार चुके हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही