Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंडल कारा सिमडेगा में जल्द लगेगा इलेक्ट्रिक फेंसिंग, राशि स्वीकृत

Ranchi : मंडल कारा सिमडेगा को कैदियों के लिए अधिक सुरक्षित बनाने के लिए जल्द ही इलेक्ट्रिक फेंसिंग लैस किया जायेगा. इस कदम के पीछे मुख्य उद्देश्य जेल सुरक्षा कर्मियों पर निर्भरता को कम करना है, मौजूदा संख्या जो आवश्यक संख्या से बहुत कम है. इसको लेकर आईजी जेल के द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के बाद गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग ने 1.17 करोड़ रूपया स्वीकृत किया है. रूपया की निकासी सिमडेगा जिला कोषागार से की जायेगी. इसे भी पढ़ें - मेदांता">https://lagatar.in/rjd-national-general-secretary-shyam-rajak-met-jmm-supremo-shibu-soren-at-medanta-hospital/">मेदांता

हॉस्पिटल में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से मिले राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक

क्या है इलेक्ट्रिक फेंसिंग

बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाने के बाद अगर कोई कैदी बाड़ पर चढ़ने की कोशिश करता है तो उसे बहुत तेज झटका लगेगा, जिससे वह नीचे गिर जायेगा. और उसी समय इलेक्ट्रॉनिक अलार्म डिवाइस सक्रिय हो जायेगा, जिससे जेल प्रहरियों का ध्यान आकर्षित होगा और इस तरह भागने की कोशिश विफल हो जायेगी. रांची और जमशेदपुर सेंट्रल जेल में पहले ही बिजली की बाड़ लगा दी गई है. इस डिवाइस को अन्य सभी केंद्रीय जेलों और डिवीजनल जेलों में शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से लगाया जायेगा. इसे भी पढ़ें - पलामू">https://lagatar.in/bumper-vacancy-in-palamu-211-pgt-and-tgt-teachers-will-be-appointed/">पलामू

में निकली बंपर वैकेंसी, 211 पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों की होगी नियुक्ति [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही