Search

 
 
 

गिरिडीह में बिजली का तार टूटकर गिरा, एक की मौत

 

लोगों का आरोप- तार दुरुस्त करने के लिए विभाग को किया गया फोन, किसी ने नहीं उठाया

Giridih : गिरिडीह शहरी क्षेत्र के धरियाडीह में बिजली विभाग की लापरवाही से 21 जुलाईशुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान धरियाडीह निवासी भुनेश्वर दास के रूप में हुई. बताया गया कि भुनेश्वर दास जरूरी काम घर से निकले थे. इसी दौरान बारिश के बीच बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया. करंट लगने से उसकी मौत हो गई. नगर थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण एक बेगुनाह को जान गंवानी पड़ी. तार टूटकर गिरने के बाद बिजली विभाग को लाइन काटने के लिए कई बर फोन किया गया, पर किसी ने भी फोन नही उठाया. भाजपा नेता दिनेश यादव ने कहा कि मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-use-of-renewable-energy-is-necessary-for-a-better-future/">बेरमो

: अक्षय ऊर्जा का इस्तेमाल बेहतर भविष्य के लिए जरूरी  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही